फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से बोले मोदी- हमारा संकल्प, छोटा किसान बने देश की शान

Sun, 15 Aug 2021 08:45 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में छोटे किसानों के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। पहले की सरकारों ने ऐसा नहीं किया। लेकिन, हमारा संकल्प है कि छोटा किसान बने देश की शान। 
विज्ञापन
लाल किला - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के 80 प्रतिशत से भी ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनके पास दो हेक्टेयर से भी कम जमीन है। पहले जो देश में नीतियां बनीं, उसमें इन छोटे किसानों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। अब इन किसानों को ध्यान में रखकर निर्णय लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि छोटा किसान बने देश की शान। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागत का डेढ गुणा किया गया है। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं और आने वाले समय में ब्लॉक स्तर पर अनाज के भंडारण के लिए भंडारण सुविधायें खड़ी करने की योजना चलाई जा रही है।



किसानों का सशक्त और मजबूत बनाने के लिए अब तक डेढ लाख करोड़ रुपये की राशि छोटे किसानों के खातों में डाली जा चुकी है। इसके अलावा 70 से अधिक मार्गों पर किसान रेल चलाई जा रही हैं। इन रेलों के जरिये कृषि उपज को देश के एक कोने से दूसरे कोने में भेजा जा रहा है। इससे किसानों को सस्ते भाड़े पर उनके उत्पाद मंडियों तक पहुंचाए जा रहे हैं जहां उनकी मांग है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने किसानों के लिये उनकी जमीन के आधार पर बैंकों से कर्ज दिलाने की सुविधा वाली स्वामित्व योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘देश में ड्रोन के जरिए काम हो रहा है, दस्तावेजों को आनलाइन अपलोड किया जा रहा है, इससे बैंकों से आसानी से कर्ज मिल रहा है और गांव की जमीन विवाद का नहीं विकास का आधार बन रही है।’

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं आठ करोड़ महिलाओं के लिए भी प्लेटफॉर्म तैयार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी संस्थानों से जुड़ी महिलाएं एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट बनातीं हैं। लेकिन, ये प्रोडक्ट गांवों तक ही सिमटे रह जाते हैं। इसलिए सरकार ने तय किया है कि ऐसी महिलाओं के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जिससे उन्हें देश व विदेश में बड़ा बाजार मिले। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें