फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: टेलीकॉम उपकरणों की कंपनी के परिसरों पर आयकर की तलाशी, 62 लाख की नकदी और सैकड़ों करोड़ की कर देनदारी सामने आई

Tue, 17 Aug 2021 10:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि आयकर विभाग ने टेलीकॉम उपकरणों से संबंधित काम करने वाली एक विदेशी कंपनी के परिसरों पर तलाशी ली थी। इसमें भारी टैक्स अनियमितता सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने 16 अगस्त को एक कंपनी के परिसरों पर तलाशी ली थी। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कंपनी विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के लिए टेलीकॉम उपकरण, उनके इंस्टालेशन और उनकी सर्विसिंग काम करती है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने बताया कि एक विदेशी सहायक कंपनी के कैश हैंडलरों समेत पांच परिसरों की तलाशी ली गई। इनमें भारत में स्थित कॉरपोरेट कार्यालय, विदेशी निदेशक का निवास, कंपनी सचिव का निवास और लेखा व्यक्ति के परिसर शामिल हैं।



मंत्रालय ने बताया कि बिक्री बिलों और आयात बिलों की जांच से पता चलता है कि इन वस्तुओं के व्यापार पर भारी सकल लाभ (लगभग 30 फीसदी) है। मंत्रालय ने आगे कहा, हालांकि यह कंपनी पिछले कुछ वर्षों से भारी नुकसान दिखा रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि अब तक सैकड़ों करोड़ की कर देनदारी के मामलों की पहचान की गई है। परिसर से 62 लाख रुपये से अधिक की नकदी मिली है। तलाशी के दौरान तीन लॉकर भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। तलाश अभी जारी है।



 

विज्ञापन

जल्द दूर होंगी आयकर पोर्टल की समस्याएं: सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा था कि नए आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतें आने वाले कुछ दिनों में ठीक कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया था कि राजस्व सचिव साप्ताहिक आधार पर इसकी निगरानी कर रहे हैं।

नया आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल सात जून को शुरू किए जाने के बाद से ही कई तकनीकी खामियों से घिरा रहा है। इसे इंफोसिस ने विकसित किया है। सरकार ने पोर्टल विकसित करने के लिए इंफोसिस को 164.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें