फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: केरल में 2 दिनों तक भारी बारिश से राहत नहीं, कई जिलों में रेड अलर्ट

Sun, 14 Nov 2021 09:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा/इडुक्की

सार

दक्षिणी केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है, कुछ हिस्सों में भूस्खलन भी हुआ है। तिरुवनंतपुरम के अलावा, कोल्लम, अलाप्पुझा, पठानमथिट्टा, इडुक्की, कोट्टायम और कासरगोड जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के कई हिस्सों में हाई अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के विभिन्न हिस्सों में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी रही। राज्य के कई बांधों में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने तिरुवनंतपुरम जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है और अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि भारी बारिश की यह स्थिति अगले दो दिनों तक विशेष रूप से राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बनी रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


इडुक्की जिला प्रशासन ने बताया कि तमिलनाडु सरकार के मुताबिक, रविवार सुबह मुल्लापेरियार बांध में जलस्तर 140 फीट तक पहुंच गया। नतीजतन, पेरियार नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि अगले 24 घंटे में जलस्तर बढ़ने पर बांध के दरवाजे खोले जा सकते हैं। 

दक्षिणी केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है, कुछ हिस्सों में भूस्खलन भी हुआ है। तिरुवनंतपुरम के अलावा, कोल्लम, अलाप्पुझा, पठानमथिट्टा, इडुक्की, कोट्टायम और कासरगोड जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के कई हिस्सों में हाई अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


एर्नाकुलम जिले में लगातार बारिश के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं, केरल के कुछ हिस्सों में शनिवार को लगातार बारिश के कारण मामूली भूस्खलन हुआ और ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। आईएमडी ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें