फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: पुलिस ने 2017 के मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी को हिरासत में लिया

Tue, 20 Jul 2021 01:05 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद

सार

गुजरात में रवि पुजारी के खिलाफ जबरन वसूली और हत्या के प्रयास सहित लगभग 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं
विज्ञापन
रवि पुजारी (सफेद टोपी में) - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद अपराध शाखा ने सोमवार को गैंगस्टर रवि पुजारी को 2017 में हुई गोलीबारी के एक मामले में बंगलूरू जेल से हिरासत में ले लिया, जिसमें गुजरात के आणंद जिले के बोरसद नगर के एक पार्षद पर कथित तौर पर उसके इशारे पर हमला किया गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (अपराध) चैतन्य मांडलिक ने कहा कि अकेले गुजरात में पुजारी के खिलाफ जबरन वसूली और हत्या के प्रयास सहित लगभग 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से अहमदाबाद अपराध शाखा 14 मामलों की जांच कर रही है। पुजारी पिछले साल सेनेगल से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद से बंगलूरू की एक जेल में बंद था।

मांडलिक ने कहा, 'हमने बोरसद नगर में 2017 में हुई गोलीबारी के मामले में उसकी भूमिका की जांच के लिए उसकी हिरासत की मांग की थी।' एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बंगलूरू की एक अदालत ने पुजारी को 30 दिनों के लिए अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुजारी को आने वाले दिनों में बोरसद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। घटना 13 जनवरी, 2017 की है, जब बोरसद नगरपालिका के निर्दलीय पार्षद प्रग्नेश पटेल पर दो हमलावरों ने बेहद नजदीक से तीन गोलिया चलायी थीं जिन्हें बाद में गुजरात पुलिस ने उनके तीसरे साथी के साथ पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुए पटेल बाद में ठीक हो गए थे। पुजारी ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

संयोग से, पटेल पर हमला होने के कुछ दिनों बाद, आणंद जिले के अंकलाव से कांग्रेस विधायक अमित चावडा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुजारी ने उन्हें फोन पर धमकी दी थी। चावड़ा अब गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें