फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surat Fire: सूरत में पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, 125 से ज्यादा लोग बचाए गए

Mon, 18 Oct 2021 10:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

Surat Fire News: गुजरात के सूरत के कडोडोरा में आज सुबह एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक दो मजदूरों की मौत हुई है। वहीं 125 से ज्यादा मजदूरों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
सूरत पैकेजिंग कंपनी फायर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत के कडोडोरा में आज सुबह एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक दो मजदूरों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि हाइड्रोलिक लिफ्ट द्वारा 125 से ज्यादा मजदूरों को बचा लिया गया है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां अब भी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए कथित तौर पर इमारत से छलांग लगा दी जिसमें  दो व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि कडोडोरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई से 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और घटना में कुछ कर्मचारी झुलस भी गए हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है।

कडोडोरा के पुलिस निरीक्षक हेमंत पटेल ने बताया कि ‘वीवा पैकेजिंग कम्पनी’ में तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई थी। आग इकाई की पहली मंजिल पर लगी और तुंरत ही अन्य मंजिलों पर भी फैल गई। इमारत के अंदर फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें