फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: मुख्यमंत्री पटेल पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Mon, 20 Sep 2021 10:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री पटेल ने शाह से मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि नई दिल्ली में भारत के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात की। गुजरात को राज्य की बेहतरी के लिए उनका निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ भूपेेंद्र पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेंद्र पटेल सोमवार को पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पटेल ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह और कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के साथ पटेल की मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की।

विज्ञापन





वहीं, मुख्यमंत्री पटेल ने शाह से मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि नई दिल्ली में भारत के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात की। गुजरात को राज्य की बेहतरी के लिए उनका निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। बता दें कि पटेल ने 13 सितंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। विजय रूपाणी के इस्तीफा देने के बाद उन्हें राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें