फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के पास 2.29 करोड़ टीके उपलब्ध, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Sat, 07 Aug 2021 02:14 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 51.66 करोड़ (51,66,13,680) वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास तकरीबन 2.29 करोड़ से अधिक और अप्रयुक्त काेविड-19 वैक्सीन की खुराक अभी भी उपलब्ध हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार दी। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 51.66 करोड़ (51,66,13,680) वैक्सीन की खुराक सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है। वहीं 55,52,070 खुराक पाइपलाइन में है।

विज्ञापन

अभी तक 49.74 करोड़ खुराक का हुआ है इस्तेमाल
मंत्रालय ने बताया कि इन कुल खुराक में से अपव्यय सहित कुल खपत तकरीबन (शनिवार को सुबह उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) 49,74,90,815 खुराक की हुई है। 2.29 करोड़ (2,29,36,394) से अधिक शेष और अप्रयुक्त काेविड-19 वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों,  केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।

इस वजह से टीकाकरण अभियान में आई तेजी
मंत्रालय ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार टीकाकरण की गति में तेजी लाने और पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीकाकरण नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था। अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा टीकाकरण की योजना तैयार करने के लिए पूर्व में वैक्सीन की उपलब्धता और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

कुल उत्पादित टीकों में से 75 फीसदी की करेगी खरीदी

विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है। मंत्रालय के अनुसार, COVID-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे 75 फीसदी टीकों की खरीद और आपूर्ति (मुफ्त) करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें