फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : गोवा सरकार निजी अस्पतालों में मरीजों की भर्ती का अधिकार अपने हाथों में लेगी

सार

गोवा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज कर रहे सभी 21 निजी अस्पतालों में मरीजों की भर्ती का अधिकार 17 मई से अपने हाथों में लेने का फैसला किया है। सरकार ने यह कदम विभिन्न नियमों के उल्लंघन के मद्देनजर उठाया है।
 
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि इस कदम से गोवा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) जैसे अस्पतालों पर बोझ कम होगा। उल्लेखनीय है कि गत चार दिनों में जीएमसीएच में इलाज करा रहे 75 संक्रमितों की मौत हुई जिसने प्रशासन के लिए चेतावनी की घंटी बजा दी है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के फैसले की वजह बताते हुए सावंत ने कहा कि निजी अस्पताल उनके यहां उपलब्ध कुल बिस्तरों में से 50 फीसदी बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित नहीं कर रहे थे। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हमारे सामने कई घटनाएं आई जब निजी अस्पतालों ने डीडीएसएसवाई योजना (राज्य सरकार की चिकित्सा बीमा योजना) के तहत कोविड-19 मरीजों को इलाज नहीं मुहैया कराया।

सावंत ने कहा कि ऐसी घटनाएं सामने आई जिनमें निजी अस्पतालों को मरीजों से अधिक शुल्क वसूलते पाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार केवल इन अस्पतालों से मरीजों की भर्ती का अधिकार लेगी जबकि उनका प्रबंधन उनके पास ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें