फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 37 मामलों में वांछित गैंगस्टर को मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, कड़ी पूछताछ जारी

Mon, 07 Mar 2022 05:31 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई,मुंबई

सार

इलियास हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, डकैती, मादक पदार्थों की तस्करी और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के साथ कम से कम 37 मामलों में वांछित है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी सहित कम से कम 37 मामलों में वांछित गैंगस्टर इलियास बचकाना को पड़ोसी राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय अपराधी को मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने शनिवार शाम कर्नाटक पुलिस की मदद से पकड़ लिया।

विज्ञापन


37 से अधिक मामलों में वांछित
इलियास हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, डकैती, मादक पदार्थों की तस्करी और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के साथ कम से कम 37 मामलों में वांछित है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद, गैंगस्टर को मुंबई लाया गया और पिछले साल 30 अप्रैल को दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में यहां भायखला पुलिस को सौंप दिया गया।

राजू लुलादिया को जान से मारने की धमकी दी थी 
अधिकारी ने कहा कि राजू लुलादिया (47) नाम के एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने कथित तौर पर स्टील की छड़ों और पाइपों से हमला किया और बचकाना ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में वाजिद शेख, करीम खान, करीम खान, मोहम्मद सैफ शेख और हिफाजुर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बच्चन इस मामले में वांछित था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को बचकाना के बेंगलुरु के पास होसुर में कहीं छिपे होने की विशेष सूचना मिली थी, जिसके बाद सीआईयू की एक टीम वहां गई और उसे एक होटल से पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें