फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: गेमिंग ऐप ड्रीम इलेवन ने राज्य में संचालन बंद किया, को-फाउंडर्स के खिलाफ केस के बाद लिया फैसला

Sun, 10 Oct 2021 09:52 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

कर्नाटक में ऑनलाईन जुए-सट्टे से जुड़े सभी ऐप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। बीते शनिवार को 42 वर्षीय कैब ड्राइवर मंजूनाथ ने बेंगलुुरु के अन्नपूर्णेश्वरी पुलिस स्टेशन में इस ऐप के चालू रहने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
कर्नाटक गेमिंग ऐप ड्रीम इलेवन ने कर्नाटक राज्य में संचालन बंद किया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकप्रिय गेमिंग ऐप ड्रीम इलेवन ने कर्नाटक राज्य में अपना संचालन बंद कर दिया है। कंपनी ने यह फैसला को फाउंडर हर्ष जैन और भावित सेठ पर हुई एफआईआर के बाद किया है। पुलिस द्वारा दोनों को समन भेजने की भी तैयारी की जा रही है। ड्रीम इलेवन का संंचालन टाइगर ग्लोबल कंपनी करती है। 
विज्ञापन


क्या है आरोप
बीते मंगलवार कर्नाटक सरकार ने राज्य में नए कानून को मंजूरी दी है। इस कानून के तहत कर्नाटक में ऑनलाईन जुए-सट्टे से जुड़े सभी ऐप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा पैसे के जोखिम से संबंधित अन्य ऐप पर भी रोक लगाई गई है। इस रोक के बावजूद भी ड्रीम इलेवनऐप पर चालू रहने के आरोप लगे थे। बीते शनिवार को 42 वर्षीय कैब ड्राइवर मंजूनाथ ने बेंगलुुरु के अन्नपूर्णेश्वरी पुलिस स्टेशन में इस ऐप के चालू रहने का आरोप लगाया था। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंपनी के सीईओ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

क्या बोली कंपनी
कंपनी ने सोशल मीडिया पर अपना संदेश जारी करते हुए लिखा कि हाल ही सामने आए मीडिया कवरेज के बाद कर्नाटक के यूजर्स ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। ग्राहकों की चिंता को समझते हुए हमने कर्नाटक में अपनी सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। यह फैसला बिना किसी पूर्वाग्रह के कानूनी दायरे में रहकर लिया गया है। इसके अलावा ड्रीम इलेवन के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि वह एक जिम्मेदार और कानून के दायरे मंरह कर काम करने वाली संस्था है। वह कर्नाटक सरकार के कानून पर अपने सलाहकारों से राय ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें