फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले की कमी: 13 थर्मल प्लांट बंद होने से गहराया संकट, महाराष्ट्र सरकार ने की बिजली बर्बादी रोकने की अपील

Sun, 10 Oct 2021 09:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोयले की कमी से 13 थर्मल पावर प्लांट बंद होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नागरिकों से बिजली का संतुलित उपयोग करने की अपील की है और बिजली की बर्बादी से बचने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बिजली विभाग ने रविवार को कोयले की कमी से बिजली संकट की आशंका को देखते हुए नागरिकों से बिजली बचाने की अपील की। राज्य में कोयले की कमी की वजह से 13 थर्मल पावर प्लांट बंद हो चुके हैं। ऐसे में महाराष्ट्र राज्य बिजली नियामक आयोग (एमएसईडीसीएल) ने नागरिकों से अपील की है कि उच्च उपयोग के घंटों में बिजली का तार्किक उपयोग ही करें।

विज्ञापन


बिजली विभाग ने एक सर्कुलर में कहा है, कोयले की कमी की वजह से एमएसईडीसीएल को बिजली की आपूर्ति करने वाले 13 थर्मल पावर प्लांट बंद हो गए हैं। परिणामस्वरूप 3330 मेगावाट बिली की आपूर्ति बाधित हुई है। इस कमी को पूरा करने के लिए हाइड्रोपावर और अन्य माध्यमों समेत आपात खरीद के जरिए बिजली की आपूर्ति उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Electricity crisis: देश पर आखिर क्यों गहरा रहा ब्लैकआउट का खतरा, जानिए ये चार कारण...
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि लोड शेडिंग को रोकने के लिए एमएसईडीसीएल की ओर से कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। मांग और उपलब्धता को संतुलित करने के लिए उपभोक्ताओं से सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम छह बजे से रात 10 बजे तक बिजली का संतुलित उपयोग करने की अपील की गई है। कोयले की कमी की वजह से इस समय पूरे देश में बिजली संकट गहरा गया है।

बयान के अनुसार, बिजली की बढ़ती मांग के चलते इसकी खरीद की कीमत महंगी हुई है। वर्तमान में 3330 मेगावाट की कमी के लिए बिजली खुले बाजार से खरीद रहे हैं। 700 मेगावाट बिजली 13.60 रुपये प्रति यूनिट की दर से खुले बाजार से खरीदी जा रही है। रविवार की सुबह रियल टाइम ट्रांजेक्शन के जरिए 900 मेगावाट बिजली 6.23 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदी गई।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कही थी ये बात
वहीं, केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिजली संकट की खबरों पर कहा है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बिल्कुल नहीं है। कोल इंडिया लिमिटेड के पास 24 दिनों की मांग के बराबर पर्याप्त कोयला मौजूद है। जोशी ने एक ट्वीट में कहा कि देश में कोयला उत्पादन और आपूर्ति की समीक्षा की गई है। बिजली आपूर्ति में व्यवधान आने का कोई खतरा नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें