फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत नजारा: आज से चार दिन आसमान में हर ग्रह से मिलते दिखेगा चांद

Sun, 02 Jan 2022 06:05 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
विज्ञापन
चंद्रमा की चाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो से पांच जनवरी तक चांद हर शाम को खूबसूरत बनाने जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा रास्ते में पड़ने वाले हर ग्रह से मिलता हुआ नजर आएगा। ये नजारे ऐसे होंगे, जो पूरी दुनिया में दिखेंगे। जहां आसमान साफ होगा, वहां बिना दूरबीन के भी चांद और सौर मंडल के ग्रहों का मिलन आसानी से देखा जा सकता है।

विज्ञापन


दो जनवरी से पांच जनवरी के बीच हर शाम सूर्यास्त के बाद पश्चिम से आसमान में आने के बाद चांद चार ग्रहों के नजदीक से इस तरह गुजरेगा मानो नए वर्ष पर दुआ-सलाम कर रहा हो। सबसे पहले यह तेज चमकते शुक्र के पास से गुजरेगा। इसके बाद तीन जनवरी को बुध के पास, फिर चार और पांच जनवरी को यह शनि और बृहस्पति के पास दिखेगा। वहीं, महीने के आखिर में 29 जनवरी को सुबह के वक्त यह मंगल और शुक्र के साथ चमकता दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें