फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ideal Ice Cream brand: नहीं रहे संस्थापक प्रभाकर कामथ, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 06 Nov 2021 06:09 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू

सार

आइडियल आइसक्रीम ब्रांड के संस्थापक प्रभाकर कामथ 79 साल की उम्र में यहां के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
प्रभाकर कामथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आइडियल आइसक्रीम ब्रांड के संस्थापक प्रभाकर कामथ का आज सुबह (3 बजकर 30 मिनट) निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में यहां के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दरअसल, कामथ 29 अक्तूबर को एक दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कामथ के परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं।

विज्ञापन




कामथ ने 1975 में आइडियल की स्थापना की। उन्होंने इसी के जरिए प्रसिद्धि और पहचान अर्जित की। आइडियल देश भर में लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांडों में से एक के रूप में विकसित हुआ। आइडियल के शहर में पांच पार्लर हैं और इसके उत्पाद तीन राज्यों में रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।

आज आइडियल के मंगलुरु शहर में पांच पार्लर हैं, जिनमें से एक देश का सबसे बड़ा आइसक्रीम पार्लर है। आइडियल आइसक्रीम के 1500 से अधिक डीलर हैं। इसका खुदरा नेटवर्क तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल और दक्षिण गोवा में भी फैला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें