फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : भिवंडी शहर में पावरलूम इकाई में लगी आग; कोई हताहत नहीं

Fri, 13 Nov 2020 10:07 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
भिवंडी में एक पावरलूम इकाई में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक पावरलूम इकाई में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिसमें ढेर सारी सामग्रियां और कपड़े जल गए, लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कारखाना पावरलूम शहर के कल्याण रोड पर खोखा परिसर में स्थित है।

विज्ञापन



भिवंडी निजामपुर नगर निगम के दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब 6.45 बजे लगी। उसने कारखाने में रखे कपड़ों और अन्य सामग्रियों के पूरे भंडार को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। सुबह दस बजे तक आग को काबू में कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर, कारखाने के आसपास स्थित घरों में रहने वाले 40 से 50 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पावरलूम कारखाने से निकलने वाले धुएं और आग की लपटों को दूर से देखा जा सकता था। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें