फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: स्वर्ण मंदिर में योग करना महिला को पड़ा भारी, जान से मारने की मिल रहीं धमकियां; सुरक्षा बढ़ाई गई

Mon, 24 Jun 2024 02:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

फैशन डिजाइन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अर्चना मकवाना ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्वर्ण मंदिर में 'शीर्षासन' किया था। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जो वायरल हो गईं।
विज्ञापन
अर्चना मकवाना - फोटो : एक्स/Sandeep Neel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में योग करके फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना परेशानियों में घिर गई हैं। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में अब वडोदरा पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है।

विज्ञापन


21 जून का मामला
फैशन डिजाइन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अर्चना मकवाना ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्वर्ण मंदिर में 'शीर्षासन' किया था। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जो वायरल हो गईं। वायरल होते ही मकवाना को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी। इसके साथ ही जान से मारने की धमकियां मिलीं। 

फैशन डिजाइर ने मांगी माफी
मामले को बढ़ता देख अर्चना ने अपने किए पर शर्मिंदगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि उनका इरादा कभी किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था।
 

पुलिस ने किया था केस दर्ज
पंजाब पुलिस ने रविवार को अर्चना मकवाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन पर सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने मकवाना के खिलाफ शिकायत दी थी। एसजीपीसी का कहना है कि अर्चना की हरकत से गुरुद्वारे की पवित्रता भंग हुई है।
विज्ञापन


अब दी गई सुरक्षा
वडोदरा के एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा, 'मकवाना को रविवार से एक सप्ताह की अवधि के लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है।'

सोशल मीडिया से हटाईं तस्वीरें
अर्चना ने तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटा दिया है। अपने किए पर पछतावा जताते हुए उन्होंने एक वीडियो में माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'मैंने योग दिवस पर योग को धन्यवाद देने के लिए शीर्षासन किया था। मैंने किसी की भावनाओं को आहत करने के लिए शीर्षासन नहीं किया था। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मुझे बुरा लग रहा है कि आपको बुरा लगा। मेरा इरादा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नहीं था। मैं माफी मांगती हूं। मुझे गलत तरीके से लिया गया है। मुझे जान से मारने की धमकियां और गालियां मिली हैं।'

पुलिस को किया धन्यवाद
उन्होंने वडोदरा पुलिस को उनके द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा के लिए धन्यवाद दिया।
 

उन्होंने कहा, 'मैं गुजरात पुलिस और वडोदरा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने इतनी जल्दी और तुरंत कार्रवाई की। मुझे पुलिस सुरक्षा देने के लिए गुजरात सरकार का धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें