फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग: पांच राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों संग की बैठक, तैयारियों पर चर्चा

Wed, 28 Jul 2021 06:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनाव आयोग ने बुधवार को अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर इनके मुख्य चुनाव अधिकारियों की बैठक ली। 
 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) की बैठक बुलाई गई। इसमें अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तरप्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब व उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शरीक हुए। बैठक में अन्य बातों के अलावा मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया गया। 


बैठक के दौरान सुशील चंद्रा ने पांचों राज्यों के सीईओ से कहा कि उन्हें मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति, लॉजिस्टिक जरूरतों, मतदाता सूचियों की अपडेट करने, उनकी समीक्षा करने, वोटरों को जागरूक व सशक्त करने जैसे काम करना चाहिए। 

विज्ञापन


समय पर चुनाव कराने का जताया था भरोसा
बता दें, बीते दिनों सीईसी चंद्रा ने कहा था कि चुनाव आयोग को उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उक्त पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव अगले साल समय पर करा लेने का भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा था कि कोरोना महामारी के बीच बिहार, पश्चिम बंगाल और चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों से काफी अनुभव मिले हैं। 

चार विस का कार्यकाल मार्च 2022 में खत्म होगा, यूपी का मई 2022 में
गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मई तक चलेगा। एक सवाल के जवाब में चंद्रा ने कहा था कि कोविड-19 की दूसरी लहर कमजोर हो रही है। हमने महामारी के दौरान बिहार में चुनाव कराए हैं। इसके बाद चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव कराए हैं। हमने महामारी में भी चुनाव कराने का काफी अनुभव हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें