फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: नाले में मिला आठ साल की बच्ची का शव, हत्या का शक

Mon, 22 Nov 2021 04:22 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कर्नाटक के मेंगलुरु में रविवार की शाम को एक आठ साल की बच्ची का शव मिला। माता-पिता को संदेह है कि लड़की की हत्या की गई और उसके शव को नाले में फेंक दिया गया। मृतक एक टाइल फैक्ट्री में काम करने वाले प्रवासी मजदूर की बेटी है।

विज्ञापन


बच्ची के माता-पिता काम पर थे। पुलिस ने बताया कि बच्ची शाम के चार बजे से गायब थी उसके दो घंटे के बाद उसका शव नाले में मिला। वहीं उसके मां-बाप ने अपनी शिकायत में लिखा कि लड़की की हत्या किसी परिचित ने ही की होगी।

पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री में लगभग 30 लोग काम करते हैं। रविवार के दिन करीब 19 मजदूर काम कर रहे थे। मंगलुरु पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है, आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें