ईडी ने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में छापेमारी की। यह छापेमारी अवैध रेत खनन के मामले में की गई। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में नकली बिक्री रसीदें और 2.33 करोड़ रुपये नगद जब्त किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। खबर के अनुसार, ईडी ने अवैध रेत खनन के मामले में तमिलनाडु के 34 स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
12 सितंबर को जिन जगहों पर छापेमारी की गई, उनमें आठ रेत खनन की जगह शामिल हैं। छापेमारी के दौरान एस. रामचंद्रन, के रतिनम, करिकालन, ऑडिटर पी षणमुगराज और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और उनके सहयोगियों के ठिकाने खंगाले गए। छापेमारी के दौरान 12.82 करोड़ रुपयों के खातों से निकालने पर रोक लगा दी गई, साथ ही करीब 2.33 करोड़ रुपये जब्त किए गए, जिनका कोई हिसाब नहीं था। साथ ही 1,024 ग्राम सोना भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 56 लाख रुपए है।