फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडुः अवैध रेत खनन मामले में कई जगह हुई छापेमारी, ढाई करोड़ रुपये की नगदी जब्त

Fri, 15 Sep 2023 09:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

छापेमारी के दौरान 12.82 करोड़ रुपयों के खातों से निकालने पर रोक लगा दी गई, साथ ही करीब 2.33 करोड़ रुपये जब्त किए गए, जिनका कोई हिसाब नहीं था।
विज्ञापन
ईडी की छापेमारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में छापेमारी की। यह छापेमारी अवैध रेत खनन के मामले में की गई। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में नकली बिक्री रसीदें और 2.33 करोड़ रुपये नगद जब्त किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। खबर के अनुसार, ईडी ने अवैध रेत खनन के मामले में तमिलनाडु के 34 स्थानों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन


12 सितंबर को जिन जगहों पर छापेमारी की गई, उनमें आठ रेत खनन की जगह शामिल हैं। छापेमारी के दौरान एस. रामचंद्रन, के रतिनम, करिकालन, ऑडिटर पी षणमुगराज और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और उनके सहयोगियों के ठिकाने खंगाले गए। छापेमारी के दौरान 12.82 करोड़ रुपयों के खातों से निकालने पर रोक लगा दी गई, साथ ही करीब 2.33 करोड़ रुपये जब्त किए गए, जिनका कोई हिसाब नहीं था। साथ ही 1,024 ग्राम सोना भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 56 लाख रुपए है। 
विज्ञापन


राज्य में अवैध रेत खनन के आरोप में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन्हीं एफआईआर के आधार पर ईडी ने छापेमारी की। फिलहाल ईडी आगे की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें