फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप करते हैं कैब का प्रयोग, तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल

Mon, 02 Dec 2019 06:16 PM IST
रमा सोलंकी रमा सोलंकी

सार

कैब में कैसे रहें सुरक्षित
कैसे कर सकते हैं शिकायत और अपनी सुरक्षा
कैब सर्विस: कुछ जो जरूर होने चाहिए आपके फोन में
महिला कैब यूजर्स: कैसे करें सर्विस का प्रयोग
कैब यूजर्स के लिए आसान टिप्स
 
विज्ञापन
1 of 9
कैब का प्रयोग - फोटो : Amar Ujala
कैब या टैक्सी सेवा रोजमर्रा की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। खासकर ओला और उबर कैब महानगरों में लाइफलाइन की तरह सड़कों पर दौड़ रही हैं। ये सार्वजनिक परिवहन से कहीं ज्यादा सुविधाजनक और आसान हैं। सुरक्षा के मद्देनजर महिलाएं इनका इस्तेमाल ज्यादा करती हैं। मगर जिस तरह से इनसे जुड़े अपराध दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं, उन पर गंभीरता से सोचना बेहद जरूरी है। इन घटनाओं से बचने के लिए कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी है। यहां पर हम आपको यह बता रहे हैं कि कैब में सफर करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

हरियाणा में उबर कैब के एक ड्राइवर के द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला हो या फिर बेंगलुरु में ओला कैब में यौन शोषण का हादसा। ये सभी घटनाएं कैब सर्विस कंपनियों के सिक्योरिटी सिस्टम को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं, इसलिए बहुत जरूरी है कैब से सफर करने वालों के लिए जागरूक और सतर्क रहना।
विज्ञापन

कैब में कैसे रहें सुरक्षित

2 of 9
यूजर्स सेफ्टी - फोटो : Amar Ujala
कैब में सुरक्षित रहने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें। गूगल नेविगेशन का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। आप जहां से चले हैं और आपको जिस गंतव्य स्थान तक जाना है, उसको नेविगेशन के माध्यम से आप भी ट्रैक कर सकते हैं।

थोड़ी जानकारियां खुद से भी जुटा लेनी चाहिए जैसे:
  • आपको जिस जगह जाना है उसकी दूरी कितनी है
  • कितना समय उस जगह पहुंचने में लग सकता है
  • आसपास के बड़े माइलस्टोन मार्क्स कौन से हैं
  • ताकि कैब ड्राइवर आपको गलत रास्तें पर ना भटका सकें।
विज्ञापन

स्पीड डायल पर अपने मुख्य नंबर को रखें।

3 of 9
स्पीड डायल - फोटो : Amar Ujala
जब भी आप अकेले कैब में यात्रा करते हैं तो स्पीड डायल पर अपने कुछ खास नंबर और पुलिस हेल्पलाइन का नंबर जरूर रखें, और अपना फ़ोन आप हाथ में रखें, ताकि मुश्किल की घड़ी में तुरंत संपर्क साध सकें।

ड्राइवर पर नजर रखें

अगर ड्राइवर कुछ अव्यावहारिक हरकत और बात करता है तो उसको टोकें और अगर ऐसा महसूस हो कि कुछ अटपटा हो रहा है तो कैब को कैंसिल करें और गाड़ी से उतर जाएं।

कैब बुकिंग करने पर ड्राइवर की रेटिंग जरूर देख लें

4 of 9
कैब यूजर्स के लिए आसान टिप्स - फोटो : Amar Ujala
जब भी आप कैब बुक करते हैं तो उस ड्राइवर की रेटिंग और उसके प्रति लिखित कमेंट्स को जरूर देख लें और फिर उसकी कैब में जाने का निर्णय लें।
 
 
विज्ञापन

कैब में बैठने के बाद पूरी विस्तृत जानकारी हासिल कर लें

5 of 9
कैब में बैठने के बाद पूरी विस्तृत जानकारी - फोटो : Amar Ujala
ड्राइवर और गाड़ी की सभी जानकारी ले लें जैसे:
  • ड्राइवर का नाम
  • कार नंबर
  • ड्राइवर का फोन नंबर
कैब राइड की जानकारी किसी के साथ जरूर शेयर करें 
कैब में बैठकर सारी जानकारी लेने के बाद उसको अपने परिवार और किसी मित्र के साथ जरूर शेयर करें, और रास्ते बहुत बार अपडेट भी करते रहें।
विज्ञापन

सफर करते समय अपनी निजी जानकारी न दे

6 of 9
सफर करते समय अपनी निजी जानकारी न दें - फोटो : Amar Ujala
अगर आप सफर कर रहे हैं और फ़ोन पर किसी से बात कर रहे हैं तो अपने क्रेडिट कार्ड, अकाउंट नंबर और कोई भी निजी जानकारी देने से बचें। अनजान रास्ते से ना जाएं अगर आपको लगता है कि ड्राइवर आपको किसी अनजान रास्ते से लेकर जा रहा है तो अपने फ़ोन पर गूगल मैप जरूर देखें और ड्राइवर को गलत पाने पर जरूर बोलें और उसकी शिकायत भी करें।
विज्ञापन

राइड के दौरान फोन पर लगातार बातचीत करते रहें

7 of 9
फोन पर लगातार बातचीत करते रहें - फोटो : Amar Ujala
ऐप पर दिख रही ड्राइवर की तस्वीर और कैब चला रहे व्यक्ति का चेहरा मिला लें
बहुत बार ऐसा होता है कि डिटेल में दिख रहे ड्राइवर के चेहरे और जो ड्राइवर आता है, वो अलग होता है, इसको जरूर देख लें। अगर ऐसी स्थिति आती है तो ऐसी कैब को कैंसिल कर दें।

ये देख लें कि ड्राइवर ने किसी प्रकार का कोई नशा तो नहीं कर रखा है
खासकर रात को सफर करते समय इस बात का ख्याल जरूर रखें कि ड्राइवर ने किसी तरह का नशा तो नहीं कर रखा है। अगर ऐसा कुछ भी आभास हो तो अपनी कैब को रोकें और सुरक्षित जगह पर उतर जाएं और उसकी शिकायत भी करें।

हेल्प सेंटर सर्विस का प्रयोग करें

8 of 9
हेल्प सेंटर सर्विस का प्रयोग करें - फोटो : Amar Ujala
ओला और उबर ने अपनी साइट और ऐप पर यह सुविधा दी होती है कि आप शिकायत या सर्विसेज से सम्बंधित जानकारियां दे सकें और आप सीधे उनके नंबर्स पर भी कॉल कर सकते हैं और अपनी बात दर्ज करा सकते हैं।

कुछ वुमन सेफ्टी ऐप्स का इस्तेमाल करें
  • किसी भी प्रकार का शक होने पर राइड तुरंत कैंसिल करें
  • ओला और उबर का शिकायत नंबर अपने फोन में रखें
  • अपनी लोकेशन शेयर करें
  • ड्राइवर का नंबर अपने परिवार के सदस्य या मित्र के साथ शेयर करें
विज्ञापन

कुछ महत्वपूर्ण सेफ्टी ऐप्स

9 of 9
वुमन सेफ्टी ऐप्स - फोटो : Amar Ujala
परिवार, पुलिस और प्रशासन तो हमारी मदद के लिए होते ही हैं। लेकिन हमें खुद पर भी भरोसा रखना चाहिए। इस समय महिलाओं की सुरक्षा और सतर्कता के लिए कई ऐप्स उपलब्ध हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं:

सेफ्टीपिन
सुरक्षा के लिए सेफ्टीपिन एक बेहतर विकल्प है। इसके अंतर्गत कुछ खास फीचर्स होते हैं, जैसे
  • जीपीएस ट्रैकिंग,
  • जरूरी फोन नंबर,
  • डायरेक्शन- टु-सेफ लोकेशन इत्यादि
  • इस ऐप का प्रयोग करने वाले को असुरक्षित इलाके की जानकारी तुरंत देता है, साथ ही ऐप यूजर्स को सुरक्षित लोकेशन की जानकारी के बारे में पिन भी करता है। इसलिए इसको सेफ्टीपिन बोला जाता है।  
रक्षा ऐप  
इस ऐप में एक खास तरह का बटन होता है, जिसको दबाते ही आपके असुरक्षित होने का सन्देश आपके अपनों तक पहुंच जाता है। मैसेज के साथ आपकी लोकेशन भी पहुंच जाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि आपका मोबाइल नेटवर्क अगर काम भी नहीं कर रहा हो तो भी यह काम करता है।
इसके प्रयोग के लिए सिर्फ इतना करना है कि 3 सेकंड तक के लिए वॉल्यूम-की को दबाकर रखना होता है।
यह एक फ्री ऐप है।

हिम्मत प्लस
खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने हिम्मत ऐप लॉन्च किया है। इसके लिए ऐप यूजर को दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होता है, तब ही वो इसका प्रयोग कर पता है। इसकी विशेषता यह है कि खतरे की स्थिति में अगर यूजर ऐप से अलर्ट भेजता है तो दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में तक उसका लोकेशन, संबधित जानकारी, उस दौरान का ऑडियो जैसी सूचनाएं पहुंच जाती हैं।
यह एक फ्री ऐप है।

स्मार्ट 24x7
अलग अलग राज्यों की पुलिस ने महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट 24x7 ऐप का प्रयोग शुरू करवाया है। इसमें यूजर को सिर्फ एक पैनिक बटन दबाकर सहायता लेनी होती है। इसका अपना कॉल सेंटर भी होता है जो यूजर के मूवमेंट को ट्रैक करता है।
यह एक फ्री ऐप है।

शेक टू सेफ्टी ऐप ( Shake2Safety )
इस ऐप का इस्तेमाल अलग तरह से किया जाता है, इसमें अपने स्मार्टफोन को जोर से हिलाना पड़ता है या फिर पावर बटन को चार बार जल्दी-जल्दी दबाना होता है। जब ऐसा किया जाता है तो यह आपके फ़ोन में सेव नंबर परखतरे का अलर्ट भेज देता है। इस ऐप की अच्छी बात यह है कि यह बिना इंटरनेट के भी काम करता है।
यह एक फ्री ऐप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें