फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: डीजीसीआई ने हटाया बोइंग 737 जेट से प्रतिबंध, ढाई साल पहले लगाई गई थी रोक

Thu, 26 Aug 2021 07:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बोइंग 737 मैक्स जेट विमान पर हादसों के बाद लगाए गए प्रतिबंध को करीब ढाई साल बाद हटाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
बोइंग 737 मैक्स जेट (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बोइंग 737 मैक्स जेट विमान से गुरुवार को प्रतिबंध हटाने का एलान किया। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में भारत ने दो बड़े हादसों के बाद इस विमान पर प्रतिबंध लगा दिया था। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस अहम फैसले की पुष्टि की है।

विज्ञापन


10 मार्च 2019 को इथियोपियन एयरलाइंस के 737 मैक्स विमान के हादसे का शिकार होने के बाद डीजीसीए ने 19 मार्च 2019 सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों के उपयोग पर रोक लगा दी थी। यह हादसा अदीस अबाबा के पास हुआ था जिसमें चार भारतीयों समेत कुल 157 लोगों की मौत हो गई थी। 
 
इससे पहले अक्तूबर 2018 में लॉयल एयर का 737 मैक्स विमान इंडोनेशिया में हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में 180 लोगों की जान चली गई थी। बता दें कि मार्च 2019 में भारत समेत कई देशों के विमानन नियामकों ने बोइंग 737 मैक्स विमान के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने मार्च 2019 के बाद से अपने इस विमान में कई बदलाव किए हैं, ताकि विभिन्न देशों के नियामक इसे यात्री उड़ान कार्यों के लिए फिर से अनुमति दें। बता दें कि वर्तमान में भारत में केवल स्पाइसजेट एयरलाइंस के पास ही बोइंग 737 मैक्स जेट विमान है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें