फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence Ministry: एचएएल और रक्षा मंत्रालय के बीच अनुबंध, डोर्नियर विमानों के उपकरणों के लिए समझौता

Fri, 15 Mar 2024 07:10 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय नौसेना के लिए 25 डोर्नियर विमानों के मिड लाइफ अपग्रेड(एमएलयू) संबंधित उपकरणों के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(एचएएल) के साथ रक्षा मंत्रालय ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। इस बीच, भारतीय सेना ने पश्चिमी क्षेत्र में जमीनी अभियानों का समर्थन करने के लिए शुक्रवार को राजस्थान में अपाचे हेलीकॉप्टर्स का अपना पहला स्क्वाड्रन तैयार किया।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को भारतीय नौसेना के लिए 25 डोर्नियर विमानों के मिड लाइफ अपग्रेड(एमएलयू) संबंधित उपकरणों के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(एचएएल) के साथ रक्षा मंत्रालय ने एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डोर्नियर विमान के लिए एमएलयू में अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम और प्राथमिक भूमिका सेंसर को शामिल करने के लिए एक अपग्रेड शामिल है। इससे समुद्री निगरानी, तटीय निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस के लिए भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान की परिचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


अपाचे हेलीकॉप्टर्स का अपना पहला स्क्वाड्रन बनाया
इस बीच, भारतीय सेना ने पश्चिमी क्षेत्र में जमीनी अभियानों का समर्थन करने के लिए शुक्रवार को राजस्थान में अपाचे हेलीकॉप्टर्स का अपना पहला स्क्वाड्रन तैयार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने आज आर्मी एविएशन कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अजय सूरी की उपस्थिति में अपाचे हेलीकॉप्टर्स का अपना पहला स्क्वाड्रन तैयार किया। उन्होंने कहा कि स्क्वाड्रन पश्चिमी क्षेत्र में जमीनी अभियानों के लिए सक्षम है। अधिकारियों ने कहा कि अपाचे हेलीकॉप्टर्स की डिलीवरी मई में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें