फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ परिसर में किया शस्त्र पूजन, पीएम मोदी ने लॉन्च कीं सात पीएसयू

Fri, 15 Oct 2021 04:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दशहरे के मौके पर शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजन किया और प्रधानमंत्री मोदी ने सात पीएसयू लॉन्च किए।
विज्ञापन
हथियारों का अवलोकन करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : twitter.com/rajnathsingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर शुक्रवार को डीआरडीओ में शस्त्र पूजन किया। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की सात इकाइयों (पीएसयू) का उद्घान किया। 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में लिखा, 'विजयादशमी के अवसर पर ‘आयुध पूजन’ की भारत में एक लंबी परंपरा रही है। आज दशहरे के पावन पर्व के अवसर पर शस्त्रों का पूजन और अवलोकन किया।'

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। पिछले साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग में सुकना वार मेमोरियल पर शस्त्र पूजन किया था। वहीं, इससे पअपनी फ्रांस यात्रा के दौरान सिंह ने राफेल विमानों की शस्त्र पूजा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें