फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 और बच्चे: वर्ल्ड हेल्थ असेंबली का आयोजन, नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी होंगे मुख्य वक्ता

Sun, 23 May 2021 10:02 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्ल्ड हेल्थ असेंबली हर साल स्विटजरलैंड के जिनेवा में आयोजित की जाती है। इसमें डब्ल्यूएचओ के 194-सदस्यीय देशों के स्वास्थ्य मंत्री और अन्य वैश्विक नेता भाग लेते हैं।
विज्ञापन
बच्चों के बीच कैलाश सत्यार्थी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पहली बार दुनिया में सामाजिक रूप से कमजोर बच्चों की ओर से पक्ष रखने के आमंत्रित किया है। सत्यार्थी 'कोविड-19 और बच्चे' विषय पर विचार रखेंगे। 25 मई को डब्ल्यूएचओ द्वारा आयोजित 74वीं वर्ल्ड हेल्थ हेल्थ असेंबली में वे मुख्य वक्ता के तौर पर दुनियाभर के स्वास्थ्य मंत्रियों को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के निर्णय लेने वाले सर्वोच्च निकाय वर्ल्ड हेल्थ असेंबली हर साल स्विटजरलैंड के जिनेवा में आयोजित की जाती है। इसमें डब्ल्यूएचओ के 194-सदस्यीय देशों के स्वास्थ्य मंत्री और अन्य वैश्विक नेता भाग लेते हैं।

कैलाश सत्यार्थी इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ, वैश्विक नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों और दुनियाभर के स्वास्थ्य मंत्रियों से सभी बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान करेंगे। उनका फोकस उन बच्चों पर विशेष रूप से रहेगा जो दुनिया में सबसे अधिक वंचित एवं प्राकृतिक आपदाओं और महामारी से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन


इन बच्चों में वे भी बच्चे शामिल हैं जो असुरक्षित हैं और बाल मजदूरी, बच्चों की तस्करी (ट्रैफिकिंग), यौन शोषण व दुर्व्यवहार के शिकार होकर सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर हैं। इसमें प्राकृतिक आपदाओं के शिकार बच्चे और गृहयुद्धों के कारण शरणार्थी शिविरों में रह रहे बच्चे भी शामिल हैं।

विश्वव्यापी कोविड-19 संकट के चलते ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इस बैठक को सत्यार्थी के अलावा डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें