फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुसावल: चलते ट्रक का पहिया निकला, बाइक से टकराया और ले ली चालक की जान

Sun, 23 May 2021 09:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुसावल

सार

महाराष्ट्र के भुसावल की यह घटना चौंकाने वाली है। राह चलते ऐसे हादसे यदाकदा ही होते हैं, लेकिन इनका अंजाम अक्सर बुरा ही होता है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार दोपहर महाराष्ट्र के भुसावल में हैरान करने वाली घटना हुई। भुसावल तहसील स्थित साकेगव-नागरपुर हाईवे पर तेज गति से जा रहे एक ट्रक का पहिया निकल कर बाइक सवार से टकरा गया। उसकी चपेट में आने से बाइक सवार बादल गोकुल पवार की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार साकेगव सीमेंट फैक्टरी से सीमेंट भरकर ट्रक क्रमांक एमएच 15 एफवी 9994 तेजी से जलगांव की ओर जा रहा था। इसी बीच उसका पिछला पहिया अचानक निकल गया और जलगांव से भुसावल की ओर आ रहे बाइक सवार से टकरा गया। इससे बाइक सवार युवक बादल गोकुल पवार धड़ाम से सड़क पर गिर गया। उसके सिर व अन्य अंगों से रक्त स्राव होने कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस व राहगीर उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें