सीबीआई ने एयर इंडिया के पूर्व सीएमडी अरविंद जाधव और अन्य के खिलाफ महाप्रबंधकों की नियुक्तियों में कथित भ्रष्टाचार के मामले बंद कर दिए हैं। अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि केंद्र सरकार की ओर से मुकदमा चलाने से इनकार के बाद यह फैसला लिया गया। सीबीआई ने करीब एक साल तक चली पूछताछ के बाद जाधव और तत्कालीन महाप्रबंधन एलपी नखवा (अब सेवानिवृत्त), अतिरक्ति महानिदेशक ए कठपालिया, अमिताभ सिंह और रोहित भसीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
आरोप थे कि जाधव ने महाप्रबंधक (संचालन) के पद पर पदोन्नति के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की सिफारिश करने के लिए अवैध/अनियमित पदोन्नति पैनल का गठन किया था। सीबीआई ने जाधव और नखवा पर मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए 6 फरवरी, 2019 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से संपर्क किया था, जिसे तत्कालीन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ने 16 अप्रैल 2019 को अस्वीकार कर दिया।