फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : दो सप्ताह में संक्रमण के 28 गुना मामले बढ़े, मुंबई में पांचवें दिन केस घटने से राहत

Wed, 12 Jan 2022 06:38 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

लगातार एक लाख से ज्यादा संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या आठ लाख के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, देश में अभी कोरोना की सक्रिय दर 2.29 फीसदी है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 13 से कम होकर 10.64 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर में देश में दो सप्ताह में संक्रमण के 28 गुना मामले बढ़े हैं। लगातार पांचवें दिन एक लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। 29 राज्यों के 120 जिलों में संक्रमण दर 10.64 फीसदी है। राहत की बात यह है कि एक दिन में नए मामले 12 हजार कम मिले हैं।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा संक्रमण दर पश्चिम बंगाल व गोवा में हैं। एक सप्ताह पहले तक महाराष्ट्र व दिल्ली में यही स्थिति थी, पर अब बंगाल में साप्ताहिक संक्रमण दर 27.7 व गोवा में 21.3 फीसदी तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में यह 18.2 व दिल्ली में 17.4 फीसदी है। मंगलवार सुबह तक 1,68,063 संक्रमित मिले, जबकि 277 मौत हुई हैं। 

इस दौरान 69,959 मरीजों को छुट्टी दी गई है। लगातार एक लाख से ज्यादा संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या आठ लाख के पार पहुंच गई। मंत्रालय ने बताया, देश में अभी कोरोना की सक्रिय दर 2.29 फीसदी है। वहीं,  दैनिक संक्रमण दर 13 से कम होकर 10.64 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


दिल्ली में 26% संक्रमण
दिल्ली में 23 की मौत, 26 फीसदी के करीब पहुंचा संक्रमण। एक दिन में 21,259 लोग मिले संक्रमित।

लता मंगेशकर, नितिन  गडकरी हुए संक्रमित
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गई हैं। 92 वर्षीय लता को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी संक्रमित हो गए हैं।

मकर संक्रांति पर हरिद्वार न आने की अपील
मकर संक्रांति पर स्नान के लिए पुलिस ने श्रद्धालुओं से 14 जनवरी को हरिद्वार न आने की अपील की है। हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर स्नान प्रतिबंधित रहेगा।

मुंबई में राहत : पांचवें दिन घटे कोरोना के मामले
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से राहत भरी खबर है। यहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे काबू में आती दिख रही है। महानगर में पांच दिन से संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे मुंबई में संक्रमण दर भी कम हो गई है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि मंगलवार को मुंबई में कोविड के 11,667 नए मरीज मिले। चार दिन पहले यह संख्या 20 हजार पार हो गई थी। मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही पाजिटिविटी दर 30 से घटकर 20 फीसदी हो गई है।

मंगलवार को कुल 11,667 में से केवल 851 संक्रमित ही अस्पतालों में भर्ती हुए, जबकि 9667 में कोई लक्षण नहीं पाए गए। बीते 24 घंटे में बीएमसी के कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती 14,980 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इससे विभिन्न अस्पतालों में 80 फीसदी बिस्तर खाली पड़े हैं।

11,667 एक दिन में नए केस
  • 20000 चार दिन पहले 
  • पाजिटिविटी दर 20%
देश में टीकाकरण 153 करोड़ के पार
देश में कोरोना की अब तक 153 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। महामारी के आक्रामक होने के बाद टीकाकरण में फिर से तेजी आई है और एक दिन में मंगलवार शाम 7 बजे तक 76.68 लाख टीके लगाए गए। इनमें एहतियाती खुराक 18 लाख भी शामिल हैं। ये बूस्टर डोज फ्रंटलाइन वर्कर और अन्य रोगों से ग्रस्त 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को दिया जाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में 15 से 18 साल तक के किशोरों को अब तक 2.81 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के 428 नए केस, देश के 28 राज्यों में 4,461 रोगी
देश में एक दिन में ओमिक्रॉन के 428 संक्रमित मिले हैं। देश के 28 राज्यों में अब तक कुल 4,461 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 1,711 लोग ठीक भी हुए। सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में 1,247, राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479, केरल में 350, उत्तर प्रदेश में 275 और गुजरात में 236 हैं। अरुणाचल प्रदेश के अपर सिआंग में 100 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 58 फीसदी तक सैंपल संक्रमित मिले हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश के हर जिले में एक-एक कमेटी बनेगी जो वहां के अस्पतालों की मदद करेगी। साथ ही, स्थानीय स्तर पर संक्रमण के असर की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक स्तर पर फैसले लेने में सहयोग भी करेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अधिकारियों और देश के करीब 100 सीनियर डॉक्टरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें