फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: महामारी में भी खादी के लिए बरकरार रहा प्यार, चार बार एक ही दिन में करोड़ रूपये से ज्यादा की बिक्री

Sun, 25 Jul 2021 11:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित खादी भंडार के शोरूम से अब तक 11 बार एक ही दिन में एक करोड़ रूपये से ज्यादा के खादी वस्त्रों-सामानों की बिक्री हो चुकी है।
 
विज्ञापन
खादी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौर में जब लोगों के सामने कई तरह के संकट थे, तब भी खादी के प्रति लोगों की दीवानगी बरकरार रही। कोरोना काल में राजधानी के कनाट प्लेस स्थित खादी भंडार ने खादी वस्त्रों-सामानों की बिक्री का अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। शोरूम ने अक्तूबर-नवंबर 2020 में चार दिन एक-एक करोड़ रूपये से ज्यादा का कारोबार किया है। 

विज्ञापन


यह कारोबार तब हुआ है जब लॉक डाउन के कारण लंबे समय तक भंडार पूरी तरह बंद रहा था। शोरूम ने अब तक 11 अलग-अलग दिनों में एक करो़ड़ रूपये से ज्यादा की बिक्री का कारनामा कर दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई को प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में इस शोरूम से खादी की बिक्री का विशेष जिक्र किया, जिससे यह दोबारा चर्चा में आ गया।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से अपना पद संभाला है, वे कई बार लोगों से कम से कम एक खादी वस्त्र का इस्तेमाल करने की अपील करते रहे हैं। उनका कहना है कि अगर देश के 135 करोड़ लोग एक-एक कपड़ा भी खादी का इस्तेमाल करने लगेंगे तो इससे खादी वस्त्र निर्माण में लगे लाखों लोगों के घरों में उजाला होने लगेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने 2016 में पहली बार लोगों से खादी अपनाने की अपील की थी। 22 अक्तूबर 2016 को शोरूम ने पहली बार एक करोड़ से ज्यादा (1.16 करोड़ रूपये) की रिकॉर्ड बिक्री की थी। प्रधानमंत्री की अपील से पहले एक दिन में सबसे ज्यादा खादी के सामानों की बिक्री का रिकॉर्ड केवल 66.81 लाख रूपये का था।

अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड दो अक्तूबर 2019 को बना, जब शोरूम से 1.25 करोड़ रूपये की बिक्री हुई थी। अंतिम बार 13 नवंबर 2020 को शोरूम ने एक करोड़ रूपये से ज्यादा (1.11 करोड़ रूपये) की बिक्री की। कोरोना काल के बाद भी संस्थान से रिकॉर्ड बिक्री चर्चा का विषय बन चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें