फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक पद पर सुप्रिया भारद्वाज की नियुक्ति, राधिका खेड़ा की जगह लेंगी

Tue, 14 May 2024 03:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रिया भारद्वाज के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 16 साल का अनुभव है और वह कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। 
 
विज्ञापन
सोनिया गांधी के साथ सोनिया भारद्वाज - फोटो : एक्स/@supriyabharadwaj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने सुप्रिया भारद्वाज को अपना राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से सुप्रिया भारद्वाज को यह जिम्मेदारी सौंपी है। सुप्रिया भारद्वाज के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 16 साल का अनुभव है और वह कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। सुप्रिया भारद्वाज से पहले कांग्रेस का राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक का पद राधिका खेड़ा संभाल रहीं थी, लेकिन बीते दिनों उनके भाजपा में शामिल होने के बाद से यह पद खाली था। 
विज्ञापन


राधिका खेड़ा बीते हफ्ते ही भाजपा में शामिल हुई हैं। राधिका खेड़ा ने बीते दिनों छत्तीसगढ़ में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। राधिका खेड़ा ने दावा किया था कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक पद पर सुप्रिया भारद्वाज की नियुक्ति का आदेश पवन खेड़ा ने जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रिया भारद्वाज ने मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री के साथ ही बीबीए की भी डिग्री हासिल की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें