मुंबई की कुरैशी नगर बस्ती के लोगों के लिए एनजीओ ने अनूठी पहल की है। लोगों के कपड़े स्वच्छ रहें और उन्हें पैसा भी कम खर्च करने पड़े इसलिए उसने कम्युनिटी वॉशिंग शुरू की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुंबई के कुरैशी नगर स्थित सुविधा सेंटर में कम्युनिटी वॉशिंग की सुविधा शुरू की गई है। यहां एनजीओ पार्थ सामाजिक संस्था ने मात्र 55 रुपये में पांच जोड़ी कपड़े धुलवाने का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
संस्था के प्रबंधक अब्दुल्ला अंसारी ने बताया कि यह सुविधा इसी साल शुरू की गई है। बस्ती के जो लोग पानी का संकट झेल रहे हैं और पानी खरीद नहीं सकते, उनके लिए हमने कम्युनिटी वॉशिंग शुरू की है।
गरीबों के लिए ऐसी और सुविधाएं हों
विशाल पाटिल ने बताया कि वह हर दो सप्ताह में यहां आते हैं और अपने सारे कपड़े धुलवाते हैं। यहां कपड़े अच्छी तरह से धोए जाते हैं और पैसा भी कम लिया जाता है। गरीबों को ऐसी और सुविधाएं मिलनी चाहिए।