फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मील का पत्थर: स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 100 गीगावाट के पार, बिजली मंत्रालय ने दी जानकारी

Thu, 12 Aug 2021 09:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा के मामले में भारत ने मील का पत्थर छुआ है। बिजली मंत्रालय के अनुसार भारत ने इसमें 100 गीगावाट का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कुल स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 100 गीगावाट के मील के पत्थर को पार कर गई है। बिजली मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसमें बड़े हाइड्रो शामिल नहीं हैं। मंत्रालय ने कहा कि स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में आज भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है। इसके अलावा स्थापित क्षमता के मामले में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत पांचवें और वायु में चौथे स्थान पर है।  

विज्ञापन




मंत्रालय ने बताया कि 100 गीगावाट की क्षमता स्थापित की जा चुकी है और 50 गीगावाट क्षमता की स्थापना का कार्य चल रहा है। इसके अलावा 27 गीगावाट का काम टेंडर के दौर में है। भारत ने 2030 तक 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की महत्वाकांक्षा को भी बढ़ाया है। यदि इसमें बड़े हाइड्रो को शामिल किया जाता है तो स्थापित क्षमता बढ़कर 146 गीगावाट हो जाती है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें