बता दें कि गत वर्ष भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के लिए एक प्रपोजल तैयार किया गया था। इसमें कहा गया कि सीआईएसएफ में अनुबंध के आधार पर 1.2 लाख भर्तियां होंगी। ये भर्तियां होने के बाद इस बल की संख्या 1.80 लाख से बढ़ कर तीन लाख हो जाएगी।
इन जगहों पर भी तैनात है सीआईएसएफ...
सीआईएसएफ मुख्यालय ने पिछले साल 27 मई को बल की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास एक प्रपोजल भेजा था। इसमें कहा गया था कि मौजूदा डयूटी स्ट्रक्चर को देखते हुए बल की संख्या को बढ़ाना जरूरी है। चार रिजर्व बटालियन स्थापित करने के लिए भी इजाजत मांगी गई थी।
कुल मिलाकर उस वक्त बल की संख्या को 1.8 लाख से बढ़ाकर 2.15 लाख करने की बात कही गई। सीआईएसएफ की इस मांग पर विचार करने के लिए गृह मंत्रालय में 23 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
इस बैठक में फैसला लिया गया कि सीआईएसएफ की बल संख्या 1.8 लाख से बढ़ाकर तीन लाख की जाएगी। गृह मंत्रालय ने इस बाबत नए दिशा निर्देश जारी कर दिए। इन्हीं आदेशों में कहा गया था कि बल में नई भर्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएं।