फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी हलचल: बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अमित शाह से मिले चिराग पासवान, बोले- राज्य को लेकर चिंतित हूं

Sat, 27 Jan 2024 01:15 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Political Turmoil In Bihar: बिहार में चल रहे सियासी हलचल की गर्मी अब दिल्ली तक पहुंच गई है। दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर चिराग पासवान और जेपी नड्डा की बैठक हुई। वहीं दूसरी ओर, बिहार में राबड़ी आवास पर आरजेडी विधायकों के जुटने का दौर शुरू हो गया है। मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार की स्थिति को लेकर चिंतित हूं, इसको लेकर मैं यहां आया हूं।
विज्ञापन
अमित शाह से चिराग पासवान की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सियासी घटनाक्रम का दौर शुरू हो गया है। वर्तमान सीएम नीतीश कुमार द्वारा पीएम मोदी की तारीफ करने के बाद से ही बिहार की राजनीति में उथल-पुथल की चर्चाएं शुरू हो गई है। जहां एक तरफ आरजेडी अंदरूनी कलह से इनकार कर रही है, वहीं भाजपा इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। आरजेडी ने कहा कि बिहार के भलाई के लिए हम तख्तापलट होने नहीं देंगे। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की बैठक हुई। 
विज्ञापन

 

चिराग बोले- राज्य की स्थिति को लेकर चिंतित हूं
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार में जो चल रहा उसे जानना जरूरी है। इसी मुद्दे पर मैं आज अमित शाह और जेपी नड्डा से मिला। मैंने राज्य से जुड़ी अपनी चिंताओं को उनके सामने रखा। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है। गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसको लेकर स्थिति काफी सकारात्मक है। आने वाले दिनों में आप सभी को स्पष्ट हो जाएगा। हम आज भी एनडीए का हिस्सा ही हैं। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के सियासी घटनाक्रम पर पैनी नजर है। पार्टी के रूख को बताने से पहले हम इंतजार कर रहे हैं कि क्या जेडीयू भाजपा के साथ गठबंधन करेगी या नहीं। उसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। हमारी चिंताएं रिपोर्ट्स को लेकर हैं। जिसे मैंने अमित शाह जी के साथ साझा किया, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनावों में जेडीयू के खराब प्रदर्शन और नीतीश कुमार के 2022 में आरजेडी के साथ गठबंधन करने से पहले भाजपा के साथ संबंधों में खटास आने का एक प्रमुख कारण चिराग पासवान थे। भाजपा के सहयोगियों को आशंका है कि नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होते ही उनकी सीटों में कटौती हो जाएंगी।  
 


नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने की अटकलें तेज
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भाजपा के साथ गठबंधन करने की चर्चाएं चल रही है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। खास बात है कि नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के मुख्य चेहरों में से एक है। लेकिन नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन की खबरों ने विपक्षी गठबंधन को हाशिए पर ला खड़ा कर दिया है। वैसे ही इंडिया गठबंधन के अन्य सदस्य अपने-अपने राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चिराग पासवान की अमित शाह से मुलाकात
लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के कई मायने लगाए जा रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ, बिहार में राबड़ी देवी आवास पर आरजेडी विधायकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें