फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायजा: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक, केंद्रीय चुनाव आयुक्त ने ली जानकारी

Fri, 26 Nov 2021 03:21 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग तैयारियों में अभी से जुट गया है। चुनाव आयोग निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।  
विज्ञापन
सुशील चंद्रा, मुख्य चुनाव आयुक्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ तैयारी में जुटा हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हम चुनावी राज्यों में तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही चुनाव अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। भरोसा है कि इस बार पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढे़गा। 

विज्ञापन


इन पांच राज्यों में होंगे चुनाव
अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग अभी से सक्रिय हो गया है। इससे पहले 14 अक्तूबर को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर राज्य सरकारों को कई निर्देश दिए थे। केंद्रीय चुनाव आयोग ने जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनके मुख्य चुनाव अधिकारी और चीफ सेक्रेटरी को चिट्ठी लिखकर निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा हुआ कोई भी अधिकारी अपने गृह जिले में तैनात नहीं रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें