झंडेवालान मंदिर में देवी की छवि
- फोटो : Amar Ujala
नव वर्ष भी मनाया जाएगा
22 मार्च को नव संवत्सर की शुरुआत के समय मंदिर में विशेष कार्यक्रम रखा गया है। पूजन-हवन और प्रसाद वितरण के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है।
मेंहदी-प्रसाद
महिला भक्तों के लिए मंदिर परिसर में 60 विशेष महिला सेवादारों की सेवाएं ली जा रही हैं। ये महिला भक्तों को निःशुल्क मेहंदी लगाएंगी। यह सेवा पूरे नवरात्रि तक उपलब्ध रहेगी। मंदिर में प्रवेश के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं, लेकिन सबका निकास द्वार एक रहेगा। निकास द्वार पर सभी भक्तों को पूरे नवरात्रि में पैकेट बंद प्रसाद वितरण किया जाएगा। नवरात्रि व्रत रखने वाले भक्तों के लिए विशेष प्रसाद बनाए गए हैं जिसको वे अपना व्रत जारी रखते हुए उपयोग कर सकेंगे।
मंदिर परिसर में सजावट के दृश्य।
- फोटो : Amar Ujala
सेवा-सुरक्षा
नवरात्रि में देवी-भक्तों की सेवा के लिए 2400 पुरुष और 300 महिला सेवादारों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के सुरक्षा के जवान मंदिर में प्रवेश करने वाले गेट पर तैनात रहेंगे। 1700 सीसीटीवी कैमरों से पूरे मंदिर परिसर पर निगरानी रखी जाएगी।
मंदिर परिसर में सजावट के दृश्य।
- फोटो : Amar Ujala
एप से टिकट, ऑनलाइन दर्शन
प्रशासन ने भक्तों की भीड़ को ज्यादा बेहतर ढंग से हैंडल करने के लिए मंदिर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट लेने की व्यवस्था की है। मंदिर के एप पर जाकर पूरे परिवार के लिए टिकट बुक किया जा सकेगा। इसे दिखाकर मंदिर में शीघ्र प्रवेश मिल सकेगा।
मंदिर में देवी के पूजन के साथ-साथ पूरे नवरात्रि भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस बार भी कई बड़े गायकों की टीम मंदिर में देवी के भजन-गायन के लिए उपलब्ध रहेगी। देवी की पूजा के साथ-साथ भजनों का आनंद ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकेगा।