मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने आरसीबी को 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बनाने दिया। मुंबई को बीच के ओवरों में झटके लगे, लेकिन उसने खुद संभालते हुए 16.3 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेलिया केर के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने मंगलवार (21 मार्च) को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने अपने पिछले दो मैचों से चले आ रहे हार के क्रम को भी तोड़ दिया। वहीं, आरसीबी को लगातार दो जीत के बाद हार मिली है। आरसीबी का यह आखिरी लीग मैच था। वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। वहीं, मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने आरसीबी को 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बनाने दिया। मुंबई को बीच के ओवरों में झटके लगे, लेकिन उसने खुद संभालते हुए 16.3 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। अमेलिया केर ने तीन विकेट लेने के साथ-साथ नाबाद 31 रन भी बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : WPL
फाइनल में मुंबई का स्थान अभी पक्का नहीं
इस मैच में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम शीर्ष पर तो पहुंच गई है, लेकिन वह सीधे फाइनल में पहुंचेगी या नहीं, इसका फैसला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले मैच से होगा। मुंबई को दो अंक मिले और उसके खाते में अब कुल 12 अंक हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 10 अंक हैं। उसे यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेलना है। अगर दिल्ली अगला मैच जीत जाती है तो बेहतर नेट रनरेट वाली टीम शीर्ष पर रहेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : WPL
मैथ्यूज और यास्तिका ने दी मुंबई को मजबूत शुरुआत
मुंबई इंडियंस को ओपनर हीली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। यास्तिका 30 और मैथ्यूज 24 रन बनाकर आउट हुईं। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम को लगातार झटके लगे। नताली सीवर ब्रंट 13 और कप्तान हरमनप्रीत कौर दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
यहां से ऐसा लगा कि मैच पलट सकता है, लेकिन अमेलिया केर और पूजा वस्त्राकर ने ऐसा नहीं होने दिया। पूजा 18 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन तब तक उन्होंने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। इस्सी वोंग खाता नहीं खोल सकी। अमेलिया केर ने 27 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाकर मैच में मुंबई को जीत दिला दी। आरसीबी के लिए मेगन शुट, श्रेयंका पाटिल, एलिस पेरी और आशा शोभना ने एक-एक विकेट लिए।
ऐसी रही आरसीबी की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की शुरुआत खराब रही थी। पहले ही ओवर में सोफी डिवाइन (0) रन आउट हो गईं। इसके बाद अमेलिया कर ने बैंगलोर को तीन झटके दिए। उन्होंने पहले कप्तान स्मृति मंधाना को विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। मंधाना 24 रन बना सकीं। इसके बाद हीथर नाइट को वोंग के हाथों कैच कराया। वह 12 रन बना सकीं। कनिका आहूजा को अमेलिया ने विकेटकीपर यास्तिका के हाथों स्टंप कराया। कनिका 12 रन बना सकीं।
नताली सीवर ब्रंट ने एलिस पेरी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 38 गेंदों में तीन चौके की मदद से 29 रन बना पाईं। वहीं, श्रेयंका पाटिल चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें भी नताली सीवर ने बोल्ड किया। मेगन शुट को साइका इशाक ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह दो रन बना पाईं। वहीं, 20वें ओवर में इस्सी वोंग ने ऋचा घोष को और दिशा कसात को आउट किया। ऋचा 13 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, दिशा दो रन बना सकीं।