फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकता: CID ऑफिस नहीं पहुंचे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम राहत

Mon, 06 Sep 2021 02:27 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी अपने एक अंगरक्षक की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में आज सीआईडी ऑफिस नहीं पहुंच पाए। निजी कारणों से वह दफ्तर नहीं पहुंच पाए। 
विज्ञापन
कोलकाता हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को अंतरिम राहत देते हुए कहा कि अभी सीआईडी समन के संदर्भ में कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। हाईकोर्ट में इस मामले पर सोमवार को सुनवाई हुई। अपने एक अंगरक्षक की मौत के मामले में सुवेंदु अधिकारी को सोमवार को राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के समक्ष पेश होना था, लेकिन कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण वह सीआईडी ऑफिस नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन

 
सीआईडी के अधिकारी ने बताया कि भवानी भवन स्थित सीआईडी के मुख्यालय में जांच अधिकारियों के समक्ष सोमवार को सुवेंदु अधिकारी को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे  उन्होंने मेल किया, जिसमें कुछ राजनीतिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए कहा कि वह नहीं आ पाएंगे। इसके बाद सीआईडी ने जांच के अगले संभावित कदमों पर विचार विमर्श करने के लिए बैठक की।

2018 में अंगरक्षक ने कर ली थी खुदकुशी
सुवेंदु अधिकारी के अंगरक्षक शुभव्रत चक्रवर्ती ने अक्टूबर 2018 में विधायक के फॉर्म हाउस  कांथी के बाहर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सीआईडी अब तक 11 पुलिसकर्मियों समेत 15 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें