मेरे इकलौते बेटे को कई बार ड्रग्स का इंजेक्शन दिया गया। आरोपियों ने ब्लू फिल्म देखकर बेटे सामूहिक कुकर्म किया। मेरे बेटे को हॉस्टल से बाहर नहीं जाने दिया गया। उसका मल्टीमीडिया मोबाइल तोड़ दिया गया।
यह दर्द रक्षा मंत्रालय में तैनात रैगिंग और कुकर्म का शिकार बीटेक छात्र के पिता का है। जो वारदात की जानकारी देने के दौरान फफक पड़े। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने जानकारी दी है कि आरोपी हॉस्टल में लैपटॉप और मोबाइल में ब्लू फिल्म देखते थे।
फिल्म देखने के लिए वह हॉस्टल के वाई-फाई पासवर्ड का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद पीड़ित के कमरे में घुसकर जबरन ड्रग्स के इंजेक्शन देकर सामूहिक कुकर्म करते और उसे अमानवीय यातनाएं देते थे। पिता ने बेटे की प्राइवेट पार्ट से कपड़ा निकलने की भी बात कही है।