फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-शी सहमति को लागू करने से सुधरेंगे रिश्ते : चीन  

Fri, 16 Sep 2016 08:36 PM IST
एजेंसी/बीजिंग 
विज्ञापन
modi china xi - फोटो : pti
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई सहमति को लागू करने के लिए भारत के साथ चीन हाथ मिलने को तैयार है। चीन के सुरक्षा सलाहकार यांग जिची ने कहा कि चीन भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए संवेदनशील मसलों को सही तरीके हल करने को इच्छुक है।
विज्ञापन


यांग ने यह बात नई दिल्ली में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक से इतर भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मुलाकात के दौरान कहीं। यांग ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में विकास सही दिशा में हो रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

चीन और भारत ने ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का वादा किया

d - फोटो : BBC
चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुमाबिक चीन और भारत ने ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का वादा किया और इस दौरान साइबर सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और आतंकवाद से मुकाबला समेत कई मसलों पर सहमति बनी।

4 सितंबर को जी-20 सम्मेलन से इतर हांगझाउ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात के बाद डोभाल और यांग के बीच पहली बैठक है। यांग ने कहा कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने के लिए एक दिशा तय की है और डोभाल के साथ उनकी मुलाकात इसी संदर्भ में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें