फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा: 'सीएनपी' वाले जीडीपी का सही अर्थ कभी नहीं समझ सकते, संबित पात्रा ने किया राहुल पर पलटवार

Wed, 01 Sep 2021 05:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीडीपी वृद्धि दर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों के बाद भाजपा ने उन पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि 'सीएनपी' वाले जीडीपी का सही अर्थ कभी नहीं समझ सकते। 
 
विज्ञापन
BJP Sambit patra - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीडीपी में जोरदार वृद्धि के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर हमला बोला। उन्होंने जीडीपी बढ़ने के मायने बताते हुए कहा कि इसका मतलब है कि गैस, डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ना। उनके तंज रूपी आरोप पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर 'सीएनपी' का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने भ्रमित करने के लिए जीडीपी की परिभाषा को अपभृंशित करके देश के सामने प्रस्तुत किया। जहां तक कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का सवाल है, 'सीएनपी वाले अर्थात् करप्शन, नेपोटिज्म और पॉलिसी पैरालिसिस वाले जीडीपी के सही अर्थ को कभी नहीं समझ सकते। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कल ऐतिहासिक समाचार मिला था। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए, जीडीपी की पहली तिमाही की विकास दर का आंकड़ा सामने आया। यह अभूतपूर्व होकर 20.1 फीसदी रहा। यह महामारी पूर्व की स्थिति में पहुंचा। ऐसा सिर्फ पीएम मोदी के निर्णायक नेतृत्व वाली इस सरकार के चलते हो सका। 

पात्रा ने कहा कि जब से डीमोनेटाइजेशन (नोटबंदी) हुआ है राहुल गांधी सदैव ही परेशान नजर आए हैं। आज भी नोटबंदी को लेकर राहुल गांधी परेशान ही थे। स्वाभाविक है, गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने डीमोनेटाइजेशन में बहुत रुपये खोए होंगे। 

विज्ञापन


राहुल गांधी उन विषयों पर बात करते हैं, जिनका उन्हें स्पष्ट ज्ञान नहीं है। वह जीडीपी को गलत ढंग से पुनर्परिभाषित करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नीत यूपीए सरकार का मूलभूत एजेंडा 'सीएनपी' था। वह जीडीपी का सही अर्थ नहीं समझ सकेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें