फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: अगले हफ्ते होगा भारतीय स्क्वॉड का एलान, 17 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

Wed, 01 Sep 2021 05:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला समाप्त होने के बाद टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान किया जाएगा। 
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान अगले हफ्ते होगा। सूत्रों ने इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी। सूत्रों ने एजेंसी से बातचीत में कहा कि आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा अगले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की बैठक के साथ की जाएगी। सूत्रों ने कहा, 'चौथा टेस्ट समाप्त होने के बाद टी 20 विश्व कप टीम का चयन किया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं है लेकिन यह शुक्रवार तक होगा क्योंकि आईसीसी ने इसके लिए अंतिम तारीख 10 सितंबर रखी है।' बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। दोनों टीमों के बाच चौथा टेस्ट द ओवल में दो सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद ही टीम के चयन पर विचार होगा।  

विज्ञापन


17 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
शेड्यूल के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 17 अक्तूबर को ओमान और पपुआ न्यूगिनी के बीच खेला जाएगा। वहीं इसी दिन दूसरा मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा। 




भारत की पहली भिड़ंत पाकिस्तान से
भारत टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन पहले भारत में प्रस्तावित था। लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे यूएई और ओमान में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन


चार टीमें सुपर 12 में करेंगी प्रवेश
टूर्नामेंट के पहले दौर में आठ क्वालीफाइंग टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें चार टीमें सुपर 12 में प्रवेश करेंगी। शुरुआती आठ टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल हैं। टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। 

भारत के मुकाबले
 
तारीख बनाम स्थान
24 अक्तूबर भारत बनाम पाकिस्तान दुबई
31 अक्टूबर भारत बनाम न्यूजीलैंड  दुबई
3 नवंबर भारत बनाम अफगानिस्तान अबू धाबी 
5 नवंबर भारत बनाम ग्रुप बी के विजेता दुबई
8 नवंब भारत बनाम ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम  दुबई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें