रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने खुर्शीद की बुक के समर्थन में जो बातें कही हैं, उससे ऐसा लगता है कि उन्हें हिंदुत्व के बारे में जानकारी नहीं है। गीता पढ़ने से उन्हें हिंदुत्व को समझने में मदद मिलेगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की अयोध्या फैसले पर आई नई बुक से पैदा हुए बवाल के बीच बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवदगीता की प्रति भेजी है। जायसवाल ने आरोप लगाया कि राहुल देश के सबसे भ्रमित नेता हैं। उन्हें हिंदुत्व पर समझ नहीं है।
विज्ञापन
रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने खुर्शीद की बुक के समर्थन में जो बातें कही हैं, उससे ऐसा लगता है कि उन्हें हिंदुत्व के बारे में जानकारी नहीं है। गीता पढ़ने से उन्हें हिंदुत्व को समझने में मदद मिलेगी।
जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुत्व के बुनियादी सिद्धांतों की भी सराहनानहीं करते, जबकि वे मंदिरों की बहुप्रचारित यात्राएं कर चुके हैं। लोकसभा में भाजपा के पूर्व मुख्य सचेतक रह चुके जायसवाल ने कहा कि राहुल द्वारा हिंदुत्व व हिंदू धर्म में अंतर करना कांग्रेस की 'बांटो और राज करो' की नीति पर आधारित है। जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया है कि उन्होंने उपनिषद पढ़े हैं, हम जानना चाहते हैं कि क्या उन्होंने इनके इटालियन वर्सन पढ़े हैं? पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुर्शीद का बचाव किया है। खुर्शीद की बुक 'सनराइज ओवर अयोध्या' को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है।
विज्ञापन
बगैर उपनयन संस्कार के विश्व के एकमात्र हिंदू हैं राहुल
भाजपा नेता जायसवाल ने शनिवार को कहा था कि राहुल गांधी विश्व के एकमात्र हिंदू हैं जो बिना उपनयन संस्कार के भी जनेऊधारी हैं। चुनावी मौसम में मंदिरों का भ्रमण भी करते हैं. हम हर उस व्यक्ति को हिंदू मानते हैं, जो कहता है कि वो हिंदू है, भले ही उसकी माता ईसाई हो और पिता पारसी। संजय जायसवाल ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सहित अनेकों स्वयंसेवी संस्थाएं हैं जो लगातार हिंदू समाज में एकता एवं व्यक्तियों में राष्ट्रीयता जगाने का कार्य करती हैं, लेकिन एक तथाकथित राष्ट्रीय धर्मनिरपेक्ष संगठन है जिसका हिंदू समाज की एकता एवं स्वाभिमान जगाने में अहम योगदान रहता है।