फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 20 Dec 2019 06:46 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

विज्ञापन


उत्तर भारत में ठंड का कहर, यूपी में 25 की मौत के बाद घने कोहरे की चेतावनी जारी

पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरी भारत शीतलहर की चपेट में है। ठंड से उत्तर प्रदेश में बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक विभिन्न जिलों में 25 लोगों की जान चली गई। 

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


महाभियोग : ट्रंप ने की तुरंत ट्रायल की मांग, कहा- डेमोक्रेट्स के पास कोई सबूत नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पास हो चुका है। इसके बाद ट्रंप ने तुरंत ट्रायल की मांग करते हुए कहा कि डेमोक्रेट सांसदों के पास उनके खिलाफ किसी भी बात का कोई सबूत नहीं है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

झारखंड चुनाव : 16 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवें और अंतिम चरण का मतदान आज

झारखंड में पांचवे और अंतिम चरण के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू होगा। अंतिम चरण में 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके बाद मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर

उन्नाव: नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी करार विधायक सेंगर की सजा पर आज होगी कोर्ट में बहस

नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी करार विधायक कुलदीप सेंगर की सजा को लेकर शुक्रवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में बहस होगी। मामले में बीते सोमवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने विधायक को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी पाया था। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: आज और कल बारिश और भारी बर्फबारी के आसार, मैदान में घना कोहरा बनेगा परेशानी

प्रदेश के कई इलाकों में आज (शुक्रवार) बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। चार पहाड़ी जिलों समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने के साथ ही बर्फ भी गिर सकती है। जबकि निचले और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


नागरिकता कानून: यूपी में हाईअलर्ट, कर्नाटक के मंत्री बोले- मंगलूरू में हिंसा के पीछे केरल के लोग

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र यादव, उमर खालिद, संदीप दीक्षित, सीताराम येचुरी सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, बंगलूरू में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी हिरासत में लिया गया। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

राजधानी में आज भी दो बड़े प्रदर्शनः पुलिस तैयार, मोबाइल-इंटरनेट पर पाबंदी के आसार
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली में दो बड़े विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर एक बजे भीम आर्मी की ओर से जामा मस्जिद गेट नंबर-1 से जंतर-मंतर तक मार्च का आह्वान किया गया है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

यूपी: हिंसक प्रदर्शन वाले जिलों में शनिवार दोपहर तक इंटरनेट बंद, लखनऊ विवि में परीक्षाएं रद्द


नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर दिल्ली में बवाल चल रहा है। यूपी के कई जिलों में भी हंगामा हो रहा है। वहीं कई जिलों में कुछ स्थानों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके मद्देनजर दादरी और जारचा को संवेदनशील माना गया है। इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

यूपी में विधायकों की ‘बगावत’ पर भाजपा हाईकमान सख्त, मांगी रिपोर्ट

मंगलवार को लखनऊ विधानसभा में भाजपा के कई विधायकों के धरने पर बैठने की घटना से भाजपा आलाकमान क्षुब्ध है। आलाकमान ने राज्य इकाई को तत्काल हालात संभालने का निर्देश देने के साथ पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें