फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए', मणिपुर में गरजे राहुल गांधी

Sun, 14 Jan 2024 05:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे, तब उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी। 
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के थौबल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

विज्ञापन


इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक ऐसे प्रदेश में गया, जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जिसे हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।
 

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हम सुबह 6 बजे शुरू करते थे और शाम 7 बजे तक चलते थे। अंत में हमारा शाम को 20-25 मिनट का एक भाषण होता था, लेकिन 7-8 घंटे हम आपकी बात सुनते थे। यही इस यात्रा का लक्ष्य है, हम आपको अपने मन की बात नहीं बताना चाहते, हम आपकी बात सुनना चाहते हैं, आपके दर्द को समझना चाहते हैं।
विज्ञापन

 

राहुल ने कहा कि आपने वह खो दिया है, जिसे आपने महत्व दिया है, लेकिन हम जिसे आपने महत्व दिया है, उसे एक बार फिर से ढूंढेंगे और इसे आपके पास वापस लाएंगे। हम मणिपुर के लोगों के दर्द को समझते हैं। हम आपके नुकसान और भाव को समझते हैं। हम आपसे वादा करते हैं कि हम वह सब वापस लाएंगे, जिसे आपने महत्व दिया है, हम वह सद्भाव, शांति, स्नेह वापस लाएंगे, जिसके लिए यह राज्य हमेशा से जाना जाता है।
 

खरगे ने नेहरू का जिक्र किया 
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे, तब उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी। यह मणिपुर की वह भूमि है जो आजादी के लिए लड़ी।

पीएम मोदी पर साधा निशाना
खरगे ने कहा कि PM मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते। वे राम-राम करते हैं। मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ न करें। वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल चुके राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें