फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : ब्रह्मपुत्र में नाव उलटने पर उग्र विरोध प्रदर्शन, मंत्री बोरा का घेराव, सड़क पर बैठने को मजबूर किया

Thu, 09 Sep 2021 04:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, माजुली 

सार

मंत्री बिमल बोरा ने प्रदर्शन को समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन आंदोलनकारी शांत नहीं हुए और उनका घेराव कर दिया।
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र नदी में नीमती घाट पर दो नाव टकराईं - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में नाव उलटने से 90 लोगों की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। उग्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के दौरे से पहले माजुली पहुंचे बिजली मंत्री बिमल बोरा का आंदोलनकारी छात्रों ने घेराव किया। उन्हें लगभग आधे घंटे तक गर्मूर चरियाली में सड़क पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

विज्ञापन


नाव उलटने से बड़ी संख्या में मौतें होने पर गुरुवार को लोग सड़क पर उतर आए। इसी दौरान जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई, पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भीड़ के उग्र होने के बाद हमें हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। एक आंदोलनकारी छात्र ने दावा किया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बिना किसी उकसावे के लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे मंत्री बिमल बोरा ने आंदोलनकारियों को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह यहां शिकायतें सुनने आए हैं, कृपया आपस में बात करें और फिर एक प्रतिनिधिमंडल को अपनी मांगों के साथ हमसे मिलने दें। उन्होंने प्रदर्शन को समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन आंदोलनकारी शांत नहीं हुए और उनका घेराव कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से निकाला। 

नावों पर नहीं दिया जाता टिकट, पुल का एक खंभा तक नहीं बना
विरोध करने वाले एक छात्र ने कहा कि नावों पर कोई टिकट नहीं दिया जाता है और न ही कोई लाइफ जैकेट है। हम अपने जन्म के बाद से एक पुल के बारे में सुनते आ रहे हैं, लेकिन अब तक एक भी खंभा नहीं देखा गया है। एक अन्य छात्र ने कहा कि उन्होंने मंत्री बोरा से कई सवाल पूछे, लेकिन वह कुछ भी जवाब नहीं दे सके।

आसू के प्रतिनिधि सीएम सरमा से मिले, दोषियों को सजा की मांग
विरोध प्रदर्शन के बाद माजुली का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री सरमा से ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उन्होंने नाव पलटने के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने की मांग की। बता दें, जोरहाट जिले के निमाती घाट के पास बुधवार को दो नावों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। एक नाव में सवार 90 लोगों की मौत हो हो गई, जबकि दूसरी में सवार एक अन्य की डूबने से मौत हो गई। दो अन्य लापता हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें