फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हितों का टकराव: धोनी को टीम इंडिया का मेंटर बनाए जाने पर दर्ज हुई शिकायत, जानें पूरा मामला

Thu, 09 Sep 2021 04:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धोनी पर हितों का टकराव का आरोप लगा है। उनके खिलाफ मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के पूर्व आजीवन सदस्य, इंदौर के संजीव गुप्ता ने बीसीसीआई की एपेक्स कॉउंसिल में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी के खिलाफ गुरुवार को बीसीसीआई से शिकायत की गई है। धोनी पर हितों का टकराव का आरोप लगा है। उनके खिलाफ मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के पूर्व आजीवन सदस्य, इंदौर के संजीव गुप्ता ने बीसीसीआई की एपेक्स कॉउंसिल में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


गुप्ता ने लोढ़ा कमिटी के नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति एक साथ दो पद पर नहीं रह सकता है। ऐसे में धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाना नियमों का उल्लंघन है। 





बता दें कि धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और उन्हें बीसीसीआई ने बुधवार को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मार्गदर्शक घोषित किया है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'हां, गुप्ता ने सौरव गांगुली और जय शाह समेत एपेक्स कॉउंसिल के सदस्यों को शिकायत भेजी है। उन्होंने बीसीसीआई के संविधान के अनुच्छेद 38(4) का हवाला देते हुए यह चिट्ठी लिखी है जिसके अनुसार एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह  सकता है। अब एपेक्स कॉउंसिल इस संबंध में अपने न्यायिक टीम से चर्चा करेगी।'
 
गौरतलब है कि बुधवार को भारतीय टीम के 15 सदस्यीय दल का एलान किया गया। इस दौरान बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने जानकारी देते हुए धोनी को टीम का मेंटर बनाए जाने की घोषणा की। 

बात करें धोनी की तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट से दूर ही रहते हैं। वह या तो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आते हैं या अपने रांची स्थित फॉर्म हाउस पर ऑर्गनिक खेती करते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें