फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: मासूम बच्चों का पीएम मोदी और सीएम हिमंता को भेजा पत्र वायरल, जानिए क्या लिखा है इसमें  

Wed, 29 Sep 2021 05:33 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

6 साल की रईसा रावजा अहमद और 5 साल के आर्यन अहमद ने पीएम मोदी और सीएम बिस्वा सरमा को दो अलग-अलग पत्र भेजकर अपनी ऐसी समस्या के बारे में लिखा है जिसे जानकर हर किसी के दिल में प्यार उमड़ रहा है।  
 
विज्ञापन
Assam kids letter - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के दो मासूम बच्चों द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम हिमंत विस्वा सरमा को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में बच्चों ने पीएम मोदी और सीएम हिमंता से एक मासूम अपील की है। दोनों बच्चों ने पत्र में अपने दांतों की समस्या को लेकर अपना दिक्कत जाहिर की है।  

विज्ञापन


6 साल की रईसा रावजा अहमद और 5 साल के आर्यन अहमद ने पीएम मोदी और सीएम बिस्वा सरमा को दो अलग-अलग पत्र भेजे हैं। दोनों ने पत्र में अपने दांतों की समस्या पर शिकायत की है। 

फेसबुक पर इन बच्चों का पत्र वायरल हो रहा है जिसे बच्चों के चाचा मुख्तार अहमद ने शेयर किया है। पत्र में दोनों बच्चों ने पीएम मोदी और सीएम सरमा को लिखा कि कैसे वे कुछ दांत नहीं होने की वजह से अपना पसंदीदा भोजन ठीक से चबा नहीं पाते हैं। पत्र में बच्चों ने लिखा, 'डियर मोदी जी, मेरे 3 दांत नहीं आ रहे हैं, इस कारण मुझे खाना चबाने में दिक्कत हो रही है। कृपया जरूरी कार्रवाई करें। 
विज्ञापन


बात सीएम हिमंता बिस्वा सरमा तक पहुंची तो उन्होंने बच्चों के लिए डेंटिस्ट की व्यवस्था करने की बात कही। सीएम ने ट्वीट किया- मुझे आपके लिए गुवाहाटी में एक अच्छे डेंटिस्ट की व्यवस्था करने में खुशी होगी, ताकि हम आपके पसंदीदा भोजन का एक साथ आनंद ले सकें। 

दोनों बच्चों का कहना है कि उन्हें अपना पसंदीदा खाना चबाने में काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि उनके बचपन के दांत गिरने के बाद नए दांतों के आने में बहुत समय लग रहा है। इस पोस्ट को 25 सितंबर को शेयर किया गया था। बच्चों का ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरस हो रहा है और यूजर्स को इनका मासूमियत भरा पत्र बेहद पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें