फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: ओवैसी का दावा- मुख्तार के घर जाने के बाद से मिल रहीं धमकियां, बोले- मैं मुर्गी का बच्चा नहीं

Sat, 06 Apr 2024 02:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान ओवैसी ने दावा किया कि 'जब से वह उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी के घर होकर आए हैं, तब से ही उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।' 
विज्ञापन
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान दावा किया कि 'जब से वह उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी के घर होकर आए हैं, तब से ही उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।' ओवैसी ने कहा कि 'मैं जुनैद के घर भी गया था और अखलाक के घर भी गया था। जो लोग मुझे धमकियां दे रहे हैं, उन्हें ये बात याद रखनी चाहिए कि मैं तभी मरूंगा, जब मेरा वक्त आएगा। मैं डरने वाला नहीं हूं।'
विज्ञापन

 



ओवैसी बोले- मैं मुर्गी का बच्चा नहीं
इसे लेकर ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मैं उन शैतानी ताकतों से कह रहा हूं कि एक बात याद रखो, मैं कोई मुर्गी का बच्चा नहीं हूं, मैं इतनी आसानी से जाने वाला नहीं हूं। पीठ नहीं दिखाऊंगा, तुम क्या तुम्हारा बाप भी आए तो मैं मुकाबला करूंगा।' बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बीते दिनों बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी की मौत पर बीते रविवार को असदुद्दीन ओवैसी गाजीपुर में मोहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे थे। इस दौरान ओवैसी ने मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। 

ओवैसी ने सीएए पर कहा कि 'सीएए, एनपीआर और एनआरसी को जोड़कर देखना चाहिए। पहले अमित शाह ने कहा था और अब राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि भारत में गरीबों, पीड़ितों और खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के मुसलमानों को राज्यविहीन बनाना है। यही भाजपा की मंशा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें