फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरा: सेना प्रमुख आज से पांच दिन के दौरे पर इस्त्रायल हुए रवाना, रणनीतिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर जोर

Sun, 14 Nov 2021 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना प्रमुख एम एन नरवणे की यह यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा सचिव अजय कुमार द्वारा रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों का पता लगाने के लिए इजरायल की यात्रा के हफ्तों बाद हुई है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे पांच दिन के दौरे पर इस्त्रायली रवाना हुए हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। भारतीय सेना' । सेना प्रमुख एम एन नरवणे की यह यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा सचिव अजय कुमार द्वारा रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों का पता लगाने के लिए इजरायल की यात्रा के हफ्तों बाद हुई है। इससे पहले अगस्त में तत्कालीन एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने भी इस्राइल की यात्रा की थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि जनरल नरवणे दोनों देशों के बीच समग्र सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इजरायल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को ध्यान में रखते हुए, भारत और इज़राइल ने मंगलवार को ड्रोन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी अगली पीढ़ी की तकनीकों और उत्पादों को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए एक समझौता किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें