फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल: क्या बिना कोरोना हो सकता है ब्लैक फंगस, अमर उजाला के मंच पर विशेषज्ञ देंगे जवाब

Mon, 24 May 2021 03:07 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
आज कोरोना वायरस और ब्लैक फंगस पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। लाखों लोग इस खौफनाक बीमारी की चपेट में हैं। वहीं, अब ब्लैक फंगस का डर लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर छाया हुआ है। इस बीमारी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जाने-माने विशेषज्ञ आपको बताएंगे कि क्या कोई शख्स बिना कोरोना संक्रमित हुए ब्लैक फंगस की चपेट में आ सकता है? इस खौफनाक बीमारी के लक्षण कैसे पहचानें? इन बीमारियों के समाधान का तरीका क्या है? विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। हमारा व्हाट्सएप नंबर 7982831570 है।

विज्ञापन

इस विषय पर होगी लाइव चर्चा

24 मई यानी आज शाम 5 बजे कोरोना और ब्लैक फंगस की चुनौतियों व समाधान के बारे में चर्चा की जाएगी। इस दौरान विशेषज्ञ बताएंगे कि अगर किसी शख्स को कोरोना नहीं हुआ तो क्या उसे भी ब्लैक फंगस होने का खतरा है? अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी और ब्लैक फंगस पर हो रही इस चर्चा में विशेषज्ञ काफी जानकारी देंगे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुनील बालियान पाठकों के सवालों के जवाब देंगे।

लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू

बता दें कि कोरोना वायरस और ब्लैक फंगस से निपटने के तरीके जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/), ट्विटर हैंडल (https://twitter.com/AmarUjalaNews/status/1395010298856177668) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/channel/UCP_wvXToU5ohFLbTAkatvsw) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो। साथ ही, आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप नंबर 7982831570 पर भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना से देश बेहाल

गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में जारी बेतहाशा वृद्धि ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ रहे मामलों ने खौफ बढ़ा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें